जयपुर / घर के बाहर खेल रहे 7 साल के बच्चे को फॉरच्यूनर कार ने कुचला, हुई मौत; आरोपी फरार

By: Pinki Wed, 23 Sept 2020 7:14:54

जयपुर / घर के बाहर खेल रहे 7 साल के बच्चे को फॉरच्यूनर कार ने कुचला, हुई मौत; आरोपी फरार

जयपुर शहर के निवारू रोड पर एक फॉरच्यूनर कार ने बुधवार को घर के बाहर खेल रहे सात 7 के बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित कार एक खंबे से जा टकराई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। दरअसल, 7 साल का बच्चा शिवरान सिंह घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इस दौरान हादसा हुआ। दो घर छोड़कर रहने वाले सुरेश यादव ने फॉरच्यूनर कार चला रहे थे, उसी दौरान कार एकाएक अनियंत्रित हुई और बच्चे को कुचल दिया। इसके बाद कार बिजली के पोल से टकरा गई।

jaipur,jaipur road accident,car,child ,जयपुर

हादसे के बाद कार चालक सुरेश यादव अपनी दूसरी गाड़ी से बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सुरेश यादव वापस आया और फॉरच्यूनर कार लेकर फरार हो गया। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी की दूसरी कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घटना स्थल का जायजा लिया गया। जानकारी अनुसार, शिवरान सिंह अभी प्रैप में पढ़ाई कर रहा था।

ये भी पढ़े :

# IPL 2020 : नहीं खेल पाएंगे मिचेल मार्श, यह कैरेबियाई स्टार ले रहा उनकी जगह

# मध्य प्रदेश / भीड़ भरे कार्यक्रम में 4 घंटे बिना मास्क रहे नरोत्तम मिश्रा, पूछने पर कहा - मास्क से क्या होता है

# दीपिका पादुकोण सहित 6 अन्य को NCB का समन, अगले 3 दिन में होगी सभी से पूछताछ

# TIME मैग्जीन ने जारी की दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट, PM मोदी और आयुष्मान खुराना का नाम शामिल

# ICMR डायरेक्टर के बयान ने बढ़ाई चिंता, कहा- सांस के रोगियों पर कोई भी कोरोना वैक्सीन 100% कारगर नहीं

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com